राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बढ़ोह, जिला कांगड़ा में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। दिनांक 10.09.2026 को बॉर्न न्यूट्रिशन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना द्वारा 20 पदों के लिए आईटीआई बढ़ोह में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इस कैंपस इंटरव्यू में सभी ट्रेड के प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बढ़ोह की प्रधानाचार्य श्रीमती वंदना कुमारी एवं प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि आईटीआई पास युवाओं के लिए कंपनी में 20 पदों पर रोजगार का अवसर है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले 6 महीने ₹18,000/- प्रतिमाह, तथा 6 महीने के बाद ₹20,000/- प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ₹1,50,000/- का एक कंपनी/इंडस्ट्रियल बोनस पैकेज मिलेगा। कंपनी की ओर से मेडिकल सुविधा, साथ में आवास एवं बिजली की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा 50 प्रतिशत तक खाने में सब्सिडी के साथ ₹25/- में एक समय का खाना मिलेगा।
आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी योग्यता प्रमाण पत्र एवं आईडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी के साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए टीपीओ के दूरभाष नंबर 82193-43359 अथवा कंपनी के मोबाइल नंबर 98715-66224 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बढ़ोह, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
दिनांक: 10 सितंबर 2026
पद: 20
कंपनी: बॉर्न न्यूट्रिशन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना
| Press Note Details | Download File |